आजमगढ़, जून 17 -- आजमगढ़। मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना की अध्यक्षता में मंगलवार को जल जीवन मिशन (ग्रामीण) की समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान सीडीओ ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि प्राथमिकता के आधार पर एफएचटीसी के कार्यों में तेजी लाएं। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन कार्यों में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्यों में अपेक्षित प्रगति न होने की स्थिति में संबंधित कार्यदायी संस्था के विरुद्ध शासन को पत्र भेजा जाएगा।उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन ग्रामीण के अंतर्गत परियोजनाओं पर शत प्रतिशत सोलर का इंस्टालेशन करें। कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के कार्यों के गुणवत्ता की जांच टीम गठित कर कराई जाएगी। कहीं भी जल की गुणवत्ता के संबंध में शिकायत नहीं आनी चाहिए। बैठक में अधिशासी अभियंता जल निगम ग...