पीलीभीत, मार्च 31 -- पीलीभीत। राम लुभाई साहनी राजकीय महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से चतुर्थ एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने भाग लिया। एक दिवसीय शिविर का मुख्य विषय जल जीवन मिशन रहा।शिविर का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में जल संरक्षण, स्वच्छता एवं जनजागरूकता के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. सचिन गिहार और कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बरखा ने किया। स्वयंसेवकों ने विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक सहभागिता की, जिनमें प्रमुख रूप से स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण जागरूकता रैली, ग्राम/स्थानीय क्षेत्र में जनसंपर्क तथा पर्यावरण संरक्षण से संबंधित संदेशों का प्रसार किया गया। अंत में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बरखा ने सभी स्वयंसेवकों के उत्साह, अनुशासन एवं सक्रिय भागीदारी की सराहना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.