सिद्धार्थ, मार्च 22 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। विश्व जल दिवस के अवसर पर जनपद में जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति पर नजर डालें तो ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल पहुंचाने की दिशा में तेजी से प्रयास जारी हैं। जनपद की 984 ग्राम पंचायतों में कुल 762 पेयजल परियोजनाएं संचालित की जा रही हैं, जो आने वाले समय में जल संकट को काफी हद तक दूर करने का आधार बनेंगी। इन परियोजनाओं के अंतर्गत 836 बोरिंग का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके सापेक्ष अधिकांश कार्य प्रगति पर हैं। वर्तमान में 796 परियोजनाओं पर कार्य तेजी से चल रहा है, जिससे ग्रामीण इलाकों में पाइप जलापूर्ति की उम्मीद मजबूत हुई है। अब तक 44 ग्राम पंचायतों में परियोजनाएं पूर्ण कर ली गई हैं और 144 परियोजनाएं चालू भी हो चुकी हैं, जिनसे हजारों परिवारों को सीधे लाभ मिल रहा है। इ...