भदोही, मई 30 -- ज्ञानपुर। जल जीवन मिशन के के तहत समूह की सखियां जन-जन को जागरूक कर रही हैं। अभाली, सुरियावां, भदोही, ज्ञानपुर, औराई और डीघ ब्लॉक क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम चल रहा है। इसमें समूह की महिलाएं शुद्ध जलापूर्ति और संरक्षण के प्रति प्रेरित कर रही हैं। एक्सिईएन जल निगम राजबली ने बताया कि जल जीवन सखियों द्वारा ग्रामीण अंचलों में जनता को जल की शुद्धता एवं संरक्षण के प्रति प्रेरित किया जा रहा है। पानी आपूर्ति के वक्त लोग जरूरत के अनुसार जल को बाल्टी एवं टप में भर लें। पानी बर्बाद न होने दें इस बात का खास ख्याल रखना जरूरी है। यह भी पढ़ें- हर घर में नल से पर्याप्त स्वच्छ जल आपूर्ति की तैयारी शुद्ध जल का सेवन कर लोग तमाम बीमारी की चपेट में आने से बच जाएंगे। वहीं, कार्यदायी संस्था के स्टाफ द्वारा मिली कमियों को दूर किया जा रहा है।

ह...