लखनऊ, अप्रैल 24 -- लखनऊ, संवाददाता। भीषण गर्मी को देखते हुए सरोजनीनगर विधायक डॉ राजेश्वर सिंह द्वारा मां पीताम्बरा ट्रस्ट एवं इनवायरेंमेंट वारियर्स के सहयोग से 'सरोजनीनगर जल-जीवन एवं पक्षी संरक्षण अभियान' का शुभारंभ किया गया। आशियाना स्थित विधायक कार्यालय पर शुक्रवार को विधायक की टीम द्वारा भाजपा पदाधिकारियों को पानी के घड़े व पक्षियों के लिए जलपात्र उपलब्ध करा कर अभियान की शुरुआत की गई।इस अभियान के तहत सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में एक हजार स्थानों पर जरूरतमंद लोगों के लिए पानी की व्यवस्था और एक हजार स्थानों पर पक्षियों के लिए जलपात्र स्थापित किए जाएंगे।डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि मई और जून की प्रचंड गर्मी में प्यासे राहगीरों, श्रमिकों, जरूरतमंदों और पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना केवल सेवा नहीं, बल्कि हमारी मानवीय और सांस्कृतिक ज...