पाकुड़, मार्च 23 -- पाकुड़िया, एक संवाददाता। पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय स्थित सिदो-कान्हू चौक के समीप, चौंक-भगतपाड़ा बाईपास सड़क की शुरुआत में शनिवार को हुई बारिश के बाद भारी जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। सड़क पर जमा पानी के कारण राहगीरों और स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।बताया जा रहा है कि इस स्थान पर पानी निकासी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण बारिश का पानी सड़क पर ही ठहर गया है। स्थिति ऐसी है कि अब पानी सूखने के लिए केवल धूप का ही सहारा बचा है।सड़क किनारे स्थित दुकानों के दुकानदारों ने भी अपनी परेशानी जाहिर की है। दुकानदारों का कहना है कि जलजमाव के कारण न केवल उन्हें, बल्कि ग्राहकों को भी आने-जाने में भारी कठिनाई हो रही है। कीचड़ और पानी से भरी सड़क के कारण व्यवसाय पर भी असर पड़ रहा है।स्थानीय लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.