आदित्यपुर, मार्च 18 -- आदित्यपुर। दिन्दली बाजार, आदित्यपुर के दुकानदारों को जल जमाव की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जिसके कारण स्थानीय दुकानदारों में नाराजगी व्याप्त है। इसका कारण दिन्दली बाजार में पानी निकासी की समुचित व्यवस्था का अभाव बताया जाता है। जानकारी के अनुसार, बारिश के बाद दिन्दली बाजार में जल-जमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। सोमवार को हुई बारिश के कारण दिन्दली बाजार का मुख्य मार्ग तालाब में तब्दील हो गया है और एकत्रित गंदा पानी दुकानों में प्रवेश करने लगा है। बताया जाता है कि इमली चौक से होकर ही प्रतिदिन हजारों लोग दिन्दली बाजार में खरीदारी करने के लिए आते हैं। लेकिन उक्त रास्ते पर पानी भर जाने से आवाजाही ठप्प हो गया है। जल-जमाव की वजह से ग्राहक बाजार तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिससे दुकानदारों की रोजी-रोटी पर सं...