भभुआ, सितम्बर 29 -- एसवीपी कॉलेज भभुआ और वनवासी सेवा केंद्र अधौरा में होंगे कार्यक्रम आठ राज्यों से जुटेंगे प्रतिभागी, आईसीएसएसआर के सहयोग से होगी संगोष्ठी (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। शहर के सरदार वल्लभभाई पटेल महाविद्यालय और अधौरा के वनवासी सेवा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में 9-10 अक्टूबर को राष्ट्रीय संगोष्ठी होगी।

संगोष्ठी का विषय भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएसएसआर), नई दिल्ली के सहयोग से लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 124वीं जयंती पर संगोष्ठी होगी। संगोष्ठी का विषय 'जल-जंगल-जमीन और आदिवासी ज्ञान की संकल्पना: भारतीय ज्ञान परंपरा में एकीकरण और इसकी समकालीन प्रासंगिकता' रखा गया है। पहले दिन 9 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल महाविद्यालय कार्यक्रम होगा। दूसरे दिन 10 अक्टूबर को वनवासी सेवा केंद्र में संगोष्ठी होगी। दोनों दिन...