गंगापार, मार्च 3 -- गौहनिया, हिन्दुस्तान संवाद। बसंत के आगमन का प्रतीक समझे जाने वाले होली और रंगों का त्योहार इस साल बड़े उत्साह के साथ बुधवार को मनाया जा रहा है। सोमवार देर रात अलग-अलग जगहों पर होली जलाई गई। गुलाल उड़ाकर और पारंपरिक गीत गाकर होली का त्योहार मनाने के बाद अब सभी रंगों से सराबोर होने के त्योहार के लिए तैयार हैं। बच्चों से लेकर युवाओं तक में होली का उत्साह चरम है। रासायनिक रंगों से बचते हुए शांति और खुशियों के साथ होली मनाने का अनुरोध किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी पारंपरिक ढोल-ताशों और डीजे धमक के साथ होली का उल्लास दिखाई दे रही है। मिठाइयों और पकवानों को खुशबू से घर-घर में उत्सव का माहौल है। ग्रामीण इलाकों में रंग, उमंग और भाईचारे के संदेश के साथ होली के रंग में सराबोर होगी। होली के बाद रंगपंचमी को लेकर लोगों में उ...