रांची, मार्च 16 -- खूंटी, संवाददाता। जिला जल एवं स्वच्छता समिति, खूंटी के तत्वावधान में  8 से 22 मार्च तक आयोजित हो रहे जल महोत्सव पखवाड़ा के अंतर्गत अब तक संचालित कार्यक्रमों और गतिविधियों की सोमवार को उपायुक्त आर रॉनिटा ने समीक्षा की। समाहरणालय सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को जल महोत्सव पखवाड़ा  के निर्धारित तिथि तक सभी गतिविधियों का प्रभावी और व्यापक रूप से क्रियान्वयन सुनिश्चित करने एवं जल संरक्षण का संदेश देने का निर्देश दिए। मौके पर उपायुक्त आर रॉनिटा ने कहा कि वर्तमान समय में जल संरक्षण एक अत्यंत महत्वपूर्ण आवश्यकता बन गया है। जल के सतत उपयोग और संरक्षण के लिए जनसहभागिता जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विद्यालयों, पंचायतों और विभिन्न सरकारी एवं सामाजिक संस्थानों के माध्यम से व...