फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 22 -- फर्रुखाबाद। विश्व जल दिवस पर गंगा ग्राम धियरपुरा में जिला गंगा समिति की ओर से गोष्ठी आयोजित की गयी जिसमें परियोजनाधिकारी निहारिका पटेल ने कहा कि जल की उपयोगिता को हम सभी समझें और बूंद बूंद पानी बचाने का काम करें। उन्होंने चिंता जताते हुये कहा कि घर के कार्यों में हम प्रतिदिन जल का उपयोग करते हैं और अज्ञानतावश जल को व्यर्थ कर देते हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी को यह शपथ लेनी चाहिए कि सभी लोग जल की बर्बादी नहीं करेंगे। इस दौरान जागरूकता को ग्रामीणों को पोस्टर भी वितरित किए गए। रोहित दीक्षित, पल्लवी, अस्मित आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...