चाईबासा, मार्च 8 -- चाईबासा। झारखंड सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार तथा परिवहन विभाग के मंत्री दीपक बिरुवा ने कहा है कि यह बात सही है कि वर्तमान दौर में जल का संचयन व संरक्षण के लिए प्रयास करना मानव जीवन के लिए अहम चुनौती है। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर जल संचयन -संरक्षण का संदेश पहुंचे, इसकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जलसहिया की है। उन्होंने कहा कि इसके अलावे प्रत्येक व्यक्ति के बीच जागरूकता एवं उनके अपेक्षित सहयोग और बेहतर प्रशिक्षण व कर्तव्य निष्पादन के बल पर जल संचयन-संरक्षण की दिशा में बेहतर बदलाव लाया जा सकता है। श्री बिरुवा चाईबासा स्थित पिल्लई हॉल में जिला जल एवं स्वच्छता समिति के तत्वावधान में जल जीवन मिशन अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस-सह-जल महोत्सव पखवाड़ा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर बोल रहे थे। मंत्री ने कहा कि जिला ...