सिमडेगा, अप्रैल 8 -- सिमड़ेगा, जिला प्रतिनिधि। डीडीसी दीपांकर चौधरी की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन अंतर्गत संचालित योजनाओं की ऑनलाइन समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीडीओ सहित सभी विभागों के कनीय अभियंताओं ने ने भाग लिया। बैठक में योजनाओं का ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति को हस्तांतरण सुनिश्चित करना। ग्रामवार जलकर शुल्क का निर्धारण करना आदि की विंदुवार समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में सभी कार्यों का निष्पादन निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित करने की बात कही गई। बैठक में कार्यपालक अभियंता, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, सहायक अभियंता, सभी कनीय अभियंता, परीक्ष्यमान उप समाहर्ता एवं जिला समन्वयक भी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...