जल कर बिल के विरोध में उतरे वार्डवासी, जमकर कर किया प्रदर्शन
बलरामपुर, अप्रैल 20 -- तुलसीपुर, संवाददाता। आदर्श नगर पंचायत तुलसीपुर के वार्ड संख्या 14 भावनियापुर अंतर्गत पाटेश्वरी पुरम कॉलोनी में इन दिनों नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। कॉलोनी के करीब दो हजार घरों को जल कर का बिल जारी किए जाने के बाद विवाद गहरा गया है। कॉलोनी के लोगों का आरोप है कि बिना पानी का कनेक्शन उपलब्ध कराए ही जबरन जल कर वसूला जा रहा है, जो पूरी तरह अनुचित है। इसको लेकर कॉलोनी वासियों ने सोमवार को इकट्ठा होकर प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। वार्डवासियों ने आरोप लगाया कि फर्जी तरीके से सर्वे कराकर निर्माणाधीन घरों को भी जल बिल थमा दिए गए, जो प्रशासन की लापरवाही दर्शाती है। लोगों के घरों में बिना कनेक्शन दिए पानी बिल जारी करने पर कॉलोनीवासियों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। मामले को लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.