फरीदाबाद, अप्रैल 6 -- बल्लभगढ़,अशोक जैन। शहर थाना क्षेत्र की चावला कॉलोनी में पानी सप्लाई को लेकर हुए विवाद में पानी के प्लांट मालिक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।विष्णु कॉलोनी निवासी कृष्णपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पानी का प्लांट है और उसकी गाड़ियां विभिन्न इलाकों में पानी सप्लाई करती हैं। 4 अप्रैल को उसकी गाड़ी आजाद नगर झुग्गियों में पानी सप्लाई करने गई थी, जहां हिमांशु ने विरोध करते हुए वहां सप्लाई नहीं करने की बात कही। इसके बावजूद अगले दिन फिर पानी सप्लाई किए जाने पर विवाद बढ़ गया।पीड़ित का आरोप है कि हिमांशु ने फोन कर रविवार सुबह उसे चावला कॉलोनी स्थित अपने घर बुलाया। इस दौरान उसने कहा कि वह विनोद भाटी सरपंच का भांजा है। इसके बाद जब वह सुबह करी...