देवघर, जून 24 -- देवीपुर, प्रतिनिधि। देवघर-सत्संग मुख्य मार्ग पर एम्स देवघर और देवीपुर के बीच कबाड़ी दुकान के समीप संदिग्ध परिस्थितियों में खून से लतपथ अवस्था में मिले अमियासार निवासी 30 वर्षीय सुभाष मंडल उर्फ टिंकू मंडल की मौत मामले में पुलिस के हाथ अभी भी खाली हैं। मृतक के परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जताते हुए दोषियों की गिरफ्तारी की मांग के बाद पुलिस प्रशासन मामले की जांच में जुटी है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर देवीपुर थाना पहुंचे और अधिकारियों के साथ पूरे घटनाक्रम की विस्तृत समीक्षा की। एसपी प्रवीण पुष्कर ने जांच से जुड़ी पहलुओं की जानकारी ली तथा संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने घटनास्थल से लेकर मृतक की गतिविधियों, मोबाइल कॉल डिटेल, तकनीकी साक्ष्य और अन्य संभावित पहलुओं...