मुजफ्फरपुर, जून 9 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। निगम बोर्ड और स्टैंडिंग से पास योजनाओं पर निगम के स्तर से अमल में देरी हो रही है। मंगलवार को पटना में नगर विकास व आवास मंत्री नीतीश मिश्रा से मुलाकात में मेयर निर्मला साहू ने यह शिकायत की। साथ ही, बुडको द्वारा शहर में किए जा रहे विभिन्न निर्माण व जलापूर्ति से जुड़े कार्यों की धीमी रफ्तार की जानकारी दी।मेयर ने मंत्री को बताया कि निर्माण कार्यों में देरी से शहरवासियों को परेशानी हो रही है। मेयर ने नए निगम भवन के निर्माण और निगम की आय बढ़ाने व आत्मनिर्भरता के लिए पेट्रोल पंप खोलने को लेकर विभाग के स्तर पर लंबित प्रोजेक्ट को स्वीकृति देने का अनुरोध किया। यह भी पढ़ें- जल्द होगा निगम भवन का निर्माण और खुलेगा पेट्रोल पंप मंत्री ने संबंधित फाइलों के त्वरित निष्पादन का आश्वासन देते हुए बुडको के कार्...