नई दिल्ली, मार्च 10 -- दिग्गज राइटर सलीम खान के फैंस और उनके परिवार के लिए राहत भरी खबर आई है। करीब तीन हफ्तों से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती रहे 88 वर्षीय सलीम खान को इस हफ्ते अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। डॉक्टरों की निगरानी में उनकी सेहत में लगातार सुधार हो रहा है और माना जा रहा है कि अगले 3 से 4 दिनों में वह अपने घर लौट आएंगे। सलीम खान की तबीयत बिगड़ने के बाद पूरे बॉलीवुड में फिक्र की लहर सी दौड़ गई थी, लेकिन सलमान खान के पिता सलीम खान की सेहत में वक्त के साथ सुधार आया और अब खबर है कि वह जल्द ही डिस्चार्ज कर दिए जाएंगे।दिमाग में क्लॉट की वजह से हुए थे भर्ती बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक सलीम खान के दिमाग में एक 'ब्रेन क्लॉट' डिटेक्ट हुआ था, जिसके बाद उन्हें डॉक्टरी सलाह पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें 17 फरवरी...