सहरसा, फरवरी 26 -- सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर से जल्द ही सिल्लीगुड़ी और रांची के लिए सरकारी बसें चलने की संभावना है। सिल्लीगुड़ी के लिए दो और रांची के लिए दो बस सेवा शुरू करने के लिए बिहार राज्य परिवहन निगम द्वारा तैयारी कर ली गई है। परिवहन निगम कर्मी के अनुसार बसें की खरीद हो चुकी है। जल्द ही सहरसा बस डिपो को बसें दी जाएगी। सिल्लीगुड़ी और रांची के लिए सरकारी बस सेवा शुरू होने से इस क्षेत्र के लोगों को आवागमन की सुविधा काफी बढ़ेगी। हालांकि प्राइवेट ऑपरेटर द्वारा पूर्व से ही सिल्लीगुड़ी और रांची के लिए निजी बस संचालित की जा रही है। लेकिन अब सहरसा डीपो से भी सिल्लीगुड़ी और रांची सरकारी बसें चलाने की योजना बनाई गई है। अभी सरकारी बस डिपो से 18 बसें विभिन्न शहरों के लिए संचालित की जा रही है। जानकारी अनुसार पटना, दरभंगा, वीरपुर के लिए व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.