बिजनौर, अप्रैल 9 -- नहटौर। नहटौर रोडवेज बस स्टैंड नहटौर को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल के अंतर्गत जल्द विकसित किया जाएगा। जिसके लिये शासन से मंजूरी मिल गयी है। नहटौर विधायक ओमकुमार ने रोडवेज बस स्टैंड को पुनःनिर्मित करने एवं डिपो घोषित करने के संबंध में विधानसभा में रखते हुए शासन स्तर से कार्रवाई की मांग की थीं। विधायक ओमकुमार कर प्रस्ताव पर परिवहन मंत्री दयाशंकर राणा ने रोड़वेज बस स्टैंड नहटौर को पीपीपी अर्थात सार्वजनिक निजी भागीदारी के अंतर्गत द्वितीय चरण में विकसित किये जाने की जानकारी साझा की थी। निजी संस्था द्वारा बस स्टैंड का निर्माण कराया जाएगा। कार्य में होने वाले खर्च की पूर्ति बस सेवा के अलावा अन्य आय के स्त्रोत से की जाएगी। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री की ओर से सार्वजनिक निजी भागीदारी के अंतर्गत दूसरे चरण में जल्द ...