नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- Shani Rashifal Saturn Transit 2026, शनि का नक्षत्र गोचर राशिफल : शनि ग्रह अन्य ग्रहों की तुलना में धीमी स्पीड में राशि परिवर्तन या नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। शनि ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन भी उतना ही महत्वपूर्ण माना जाता है, जितना कि राशि परिवर्तन। इस समय शनि उत्तरभाद्रपद नक्षत्र और गुरु की राशि मीन में विराजमान हैं। जल्द ही शनि अपनी चाल में बदलाव करने वाले हैं। शनि के नक्षत्र गोचर से सभी 12 राशियां प्रभावित हो सकती है। शनि की चाल बदलने से करियर में बदलाव, फाइनेंशियल स्टेबिलिटी, अनुशासन और मेहनत रंग लाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, कर्मफलदाता शनि ग्रह मई के महीने में 17 तारीख को नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। शनि का ये गोचर उत्तर भाद्रपद नक्षत्र से रेवती नक्षत्र में होगा। रेवती नक्षत्र के स्वामी ग्रह बुध माने जाते...