सीवान, जून 8 -- महाराजगंज, एक प्रतिनिधि। आगामी पंचायत चुनाव को लेकर संभावित प्रत्याशियों के बीच सरगर्मी तेज हो गई है। हालांकि आरक्षण रोस्टर जारी नहीं होने के कारण उम्मीदवारों में अभी भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। संभावित प्रत्याशी क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान तो चला रहे हैं, लेकिन आरक्षण की स्थिति स्पष्ट नहीं होने से वे फूंक-फूंक कर कदम बढ़ा रहे हैं। यह भी पढ़ें- 10 को आएगी पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूचीचुनाव की तैयारियां इधर पंचायत चुनाव की तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर भी तेज हो गई हैं। प्रखंड, अनुमंडल और जिला स्तर पर चुनाव संबंधी तैयारियां चल रही हैं। ईवीएम स्टोर के लिए भी उपयुक्त स्थानों का चयन किया जा रहा है। विभागीय सूत्रों के अनुसार वर्ष 2006 और 2016 के पंचायत आरक्षण रोस्टर को आयोग के पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। वर्ष 2016 का ...