मेरठ, मई 19 -- सोमवार को मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय, मेरठ के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की द्वितीय बैठक ऑनलाइन माध्यम से संपन्न हुई। राज्यपाल एवं विवि की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण कराने और विश्वस्तरीय शैक्षणिक सुविधाओं पर जोर दिया। बैठक में विश्वविद्यालय के निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। पीपीटी के जरिए बताया कि पॉकेट-1 में भवन निर्माण का कार्य लगभग 85 प्रतिशत और पॉकेट-2 में खेल मैदान का निर्माण कार्य लगभग 30 प्रतिशत पूरा हो चुका है। खिलाड़ियों की सुविधाओं के लिए अस्थायी रूप से शूटिंग रेंज, बास्केटबॉल और वॉलीबाल कोर्ट के निर्माण को मंजूरी दी गई। बोर्ड को यह भी अवगत कराया कि विवि के लिए 60 करोड़ के एकमुश्त अनुदान का प्रावधान किया है, जिसके बेहतर उपयोग के ल...