दरभंगा, जनवरी 23 -- लोग कहते हैं कि इलेक्ट्रॉनिक युग में पहले ही लोगों का आमने-सामने मिलना-जुलना कम हो गया है। मोबाइल और सोशल मीडिया ने सामाजिक दूरी बढ़ा दी है। ऐसे में यदि ऐसे पारंपरिक सार्वजनिक स्थल भी खत्म हो गए तो समाज में आपसी संवाद और मेलजोल की संस्कृति और कमजोर हो जाएगी। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नहर की सफाई कराई जाए, जलकुंभी और कचरे को हटाया जाए तथा नियमित निगरानी की व्यवस्था की जाए। साथ ही सीमा विवाद को खत्म कर स्पष्ट जिम्मेदारी तय की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न उत्पन्न हो। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने ठोस कदम नहीं उठाए तो न केवल जलनिकासी की समस्या गंभीर होगी, बल्कि दशकों से चली आ रही सामाजिक परंपरा भी इतिहास बनकर रह जाएगी। अब देखना यह है कि नगर निगम और संबंधित प्रशासन इ...