मुजफ्फरपुर, मई 8 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता घिरनी पोखर के जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण का काम जल्द शुरू होगा। शुक्रवार को स्थल निरीक्षण करने पहुंचे निगम के कार्यपालक अभियंता विजेंद्र कुमार ने इस संबंध में ठेकेदार को विशेष दिशा-निर्देश दिए। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पिछले महीने ही चयनित ठेकेदार को कार्यादेश जारी कर दिए गए थे। निगम के 2.48 करोड़ के प्रोजेक्ट के अंतर्गत घिरनी पोखर को संवारा जाना है। यह भी पढ़ें- जल्द शुरू होगा घिरनी पोखर का सौंदर्यीकरण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...