कानपुर, अक्टूबर 23 -- कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के अंतर्राष्ट्रीय संबंध एवं शैक्षणिक सहयोग प्रकोष्ठ और आयरलैंड इंडिया काउंसिल, आयरलैंड के प्रतिनिधियों के बीच शुक्रवार को वर्चुअल माध्यम से बैठक हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य मौजूदा समझौता ज्ञापन को और अधिक प्रभावी बनाना तथा संयुक्त शोध, फैकल्टी एवं छात्र विनिमय कार्यक्रमों, संयुक्त डिग्री पाठ्यक्रमों और नवाचार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर मंथन करना रहा। बैठक में सीएसजेएमयू की ओर से प्रो. शिल्पा कैस्थ, प्रो. विशाल अवस्थी, डॉ. आरवी श्रीहर्षा, डॉ. नेहा तिवारी, डॉ. प्रशांत त्रिवेदी व डॉ. राहुल प्रताप सिंह और आयरलैंड इंडिया काउंसिल की ओर से प्रशांत शुक्ला, चेयरमैन, आईआईसी आयरलैंड के चेयरमैन प्रशांत शुक्ला व डेमियन ली ने हिस्सा लिया। चेयरमैन प्रशा...