बलरामपुर, जनवरी 13 -- बलरामपुर संवाददाता। नगर के झारखंडी रेलवे क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज पुल जल्द निर्माण के लिए मंगलवार को सदर विधायक पलटूराम ने लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता से मुलाकात की। सदर विधायक ने विकास एवं विभागा अध्यक्ष इंचार्ज अशोक कुमार दुबे से मिलकर कहा कि जनता की समस्या को देखते हुए पल का निर्माण जल्द से जल्द कराया जाए। उन्होंने कहा कि पुल का निर्माण होने से लोगों को आवागमन में सुविधा होगी साथ ही जाम की समस्या से लोगों को निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ओवर ब्रिज पुल निर्माण के लिए निर्देश जारी किया है। जल्द से जल्द पुल का निर्माण कराया जाए। उन्होंने बताया कि इंजीनियर अशोक कुमार दुबे ने कहा कि समस्त औपचारिकताएं जिलाधिकारी बलरामपुर एवं उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम के द्वारा पूर्ण ...