बुलंदशहर, फरवरी 24 -- जिलाधिकारी श्रुति की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला सलाहकार समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में किया गया। इस बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न प्रकार के ऋणों को लेकर चल रही समस्याओं को दूर करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे। डीएम ने बैंक के अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि सभी बैंक जल्द से जल्द वार्षिक लक्ष्य प्राप्त कर लें। बैठक में बैंकों के स्तर पर शासन की योजनाओं एवं राष्ट्रीय उद्देश्यों की समीक्षा की गई। ऋण जमा करने के अनुपात से संबंधित, वार्षिक ऋण योजना के तहत की जा रही योजनाओं की वर्तमान स्थिति पर जिलाधिकारी ने विस्तार से चर्चा की। जिलाधिकारी श्रुति ने सभी बैंकों से वर्तमान तिमाही के आखिर तक वार्षिक...