नई दिल्ली, अगस्त 23 -- भारत में सब-4 मीटर SUVs की मांग लगातार बनी हुई है और इस सेगमेंट में आने वाले समय में कई नए मॉडल देखने को मिलेंगे। महिंद्रा, हुंडई और मारुति सुजुकी जैसी कंपनियां नए प्रोडक्ट और अपडेटेड मॉडल लाने की तैयारी कर रही हैं। इनमें एक इलेक्ट्रिक एसयूवी Tata Punch EV को टक्कर देगी, जबकि एक हाइब्रिड एसयूवी करीब 35kmpl की माइलेज ऑफर कर सकती है।Hyundai HE1i हुंडई भारत में अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार लाने की तैयारी कर रही है, जिसे फिलहाल HE1i कोडनेम दिया गया है। यह एक इलेक्ट्रिक माइक्रो एसयूवी होगी और लॉन्च होने के बाद इसका मुकाबला Tata Punch EV से होगा। इसके 2026 के अंत से पहले लॉन्च होने की उम्मीद है और इसकी शुरुआती कीमत करीब 10 लाख रुपये हो सकती है। HE1i में बॉक्सी डिजाइन और SUV जैसा स्टांस मिलने की उम्मीद है। इसमें स्प्लिट ...