हरदोई, मार्च 21 -- संडीला। क्षेत्र के लोगों को जल्द ही 50 बेड के अस्पताल की सौगात मिलेगी। नवीन भवन में एक ही छत के नीचे भविष्य में आईसीयू जैसी सुविधाएं मिलेगी। सीएचसी में इस नए भवन के बनने के बाद कई स्वास्थ्य विशेषज्ञों की तैनाती भी यहां की जाएगी। इससे लोगों को अब जिला अस्पताल व लखनऊ के चक्कर नहीं काटने होंगे। ढाई करोड़ की लागत से बने भवन में रोगियों को 50 बेड के अलावा उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं भी मिलेंगी। इस भवन को यूपीपीसीएल कार्यदाई संस्था निर्माण कर रही है। सीएचसी अधीक्षक डॉ मनोज सिंह ने बताया कि संस्था द्वारा निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। बिजली के लोड का कार्य शेष है। यह कार्य होते ही यह सीएचसी के हैंडओवर हो जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...