चक्रधरपुर, अप्रैल 11 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनी उपस्वास्थ्य केंद्र में 24 घंटे चिकित्सक सेवा नियुक्त कर दिया गया है। वहीं जल्द ही अस्पताल में एंबुलेंस की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। बताते चलें कि पिछले दिनों सीनी स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक अनुपलब्धता के कारण एक कर्मचारी को समय पर इलाज मुहैया नहीं हो पाने के कारण उसकी मौत हो गई। रेलवे कर्मचारियों सहित यूनियन की ओर से नाराजगी जताई गई। इस संबंध में रेलवे के मेंस यूनियन की ओर से भी संज्ञान लिया गया। रेलवे स्वास्थ्य विभाग के साथ विचार-विमर्श करने के बाद अब सीनी उप स्वास्थ्य केंद्र में 24 घंटे चिकित्सक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। अब अस्पताल में कर्मचारियों के लिए हमेशा चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे। जल्द ही विभाग की ओर से एक एंबुलेंस मुहैया कराए जाने का आश्वासन दिया गया है।

हिंदी...