गोरखपुर, जून 18 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। जिले में गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाने के लिए पहली किस्त जल्द मिल जाएगा। लाभार्थियों का अंतिम सत्यापन का कार्य चल रहा है, जो 30 जून तक चलेगा। गुरुवार तक जिले के करीब 450 से ज्यादा गांवों में 400 गांवों के लाभार्थी परिवारों के आवेदनों को अपलोड किया जा चुका है। जानकारी के अनुसार पीएम आवास के लिए जिले में करीब 66 हजार परिवारों ने आवेदन किया है। सत्यापन का कार्य पूरा होने के बाद जुलाई से लाभार्थियों को पहली किस्त खातें में भेजी जाएगी। परियोजना निदेशक दीपक सिंह ने बताया कि गांव में लाभार्थी परिवारों के अंतिम सत्यापन का कार्य चल रहा है। यह भी पढ़ें- लाभार्थियों का चयन खुली बैठक में करें सत्यापन का कार्य पूरा होने के बाद लाभार्थी परिवारों को पहली किस्त शासन की ओर से जारी की ...