मैनपुरी, मार्च 13 -- मैनपुरी। भोगांव विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण अंचलों की 11 सड़कों का निर्माण होगा। सड़कों के निर्माण के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने प्रस्ताव मुख्यमंत्री को भेजा है। मुख्यमंत्री की मंजूरी मिलते ही इन सड़कों का निर्माण शुरू होगा। सड़कों के निर्माण होने से ग्रामीण क्षेत्रों के लिंक मार्ग बनने और जुड़ने से आवागमन बेहतर होगा। क्षेत्रीय विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2017 से सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। दर्जनों नई सड़कें बनाई जा चुकी है। जो सड़कें शेष रह गई हैं उनका भी निर्माण कराया जा रहा है। त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत 11 सड़कों का प्रस्ताव तैयार किया गया। जिसे मुख्यमंत्री को भेजा गया है। जल्द इन सड़कों को मंजूरी मिलेगी और निर्माण शुरू ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.