आजमगढ़, मई 21 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड पर राजस्व और विकास कार्यों की माह अप्रैल की समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान पूर्वांचल विकास निधि और 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों में शीघ्र सुधार लाने तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि बैंक स्तर पर ऋण के लिए लंबित आवेदनों की समीक्षा कर गुणवत्तायुक्त निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि योजना के तहत अधिक से अधिक आवेदन कराते हुए लाभ दिया जाए। यह भी पढ़ें- कार्यों में तेजी लाने और शत-प्रतिशत गुणवत्ता के निर्देश मुख्यमंत्र...