उरई, मई 20 -- उरई, संवाददाता । जिले में भीषण गर्मी को देखते हुए लगातार उठ रही तालाबों को भरने की मांग के मद्देनजर टेल क्षेत्र में पानी पहुंच गया है। इससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है और तालाबों की भरने का क्रम जारी है। नहर विभाग के अनुसार 30 मई तक लक्ष्य के अनुसार जनपद के सभी तालाब पानी से भर दिए जाएंगे। जनपद में भीषण गर्मी का प्रकोप चरम पर ऐसे में न केवल आम जनजीवन अस्त व्यस्त है बल्कि मवेशियों के लिए भी पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है। उसको लेकर लगातार जनपद में खाली पड़े तालाबों को भरने की मांग उठाई जा रही थी। यह भी पढ़ें- टेल तक पहुंचा नहरों का पानी, जल्द भरेंगे तालाब जिले में नहर विभाग की दोनों डिविजनों को मिलाकर कुल 465 तालाब भरे जाने है। इसके अलावा जहां पर नहरों की पहुंच नहीं हैं उन क्षेत्रों में नलकूपों के माध्यम से तालाबों क...