जल्द नए भवन से संचालित होगा आरटीओ कार्यालय
आजमगढ़, जून 3 -- आजमगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। जिले में परिवहन विभाग को जल्द अपना नया कार्यालय मिल जाएगा। रानी की सराय के गंभीरवन में 7.96 करोड़ रुपये की लागत से आरटीओ कार्यालय, सारथी हॉल और ऑटोमैटिक ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। कार्यदायी संस्था यूपी सिडको ने भवन को परिवहन विभाग को हैंडओवर कर दिया है। हालांकि, नई व्यवस्था लागू होने के बाद लोगों को वाहन संबंधी कार्यों के लिए जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर जाना पड़ेगा। विभाग जल्द ही नए भवन में स्थानांतरित होकर आमजन को आधुनिक सुविधाओं के साथ सेवाएं उपलब्ध कराएगा। वर्षों से शहर के हरवंशपुर स्थित जर्जर किराए के भवन में संचालित आरटीओ और एआरटीओ कार्यालय में कर्मचारियों और आवेदकों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। यह भी पढ़ें- व्यापार प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.