रामगढ़, फरवरी 25 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। रामगढ़ विधायक ममता देवी ने झारखंड विधानसभा के पटल पर शून्य काल प्रश्न के माध्यम से झारखंड के छात्र-छात्राओं को अब तक छात्रवृत्ति (स्कॉलरशिप) नहीं मिलने का मामला उठाया। उन्होंने सदन को अवगत कराया कि शैक्षणिक सत्र का काफी समय बीत जाने के बावजूद राज्य के हजारों छात्र-छात्राओं को उनकी छात्रवृत्ति की राशि अब तक प्राप्त नहीं हो सकी है। उन्होंने कहा कि स्कॉलरशिप विशेष रूप से गरीब, वंचित, आदिवासी, दलित और मध्यम वर्गीय परिवारों के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा जारी रखने का एक महत्वपूर्ण आधार है। छात्रवृत्ति की राशि समय पर नहीं मिलने के कारण अनेक विद्यार्थी आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। कई छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, कुछ को फीस भरने तक में परेशानी है। कई विद्यार्थियों के सामने पढ़ाई छोड़ने जैसी...