जल्द चंबल पुल पर शुरू होगा यातायात
इटावा औरैया, जुलाई 8 -- उदी। क्षतिग्रस्त चंबल पुल की मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया गया है। अन्य आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शनिवार 11 जुलाई को सुबह 10 बजे से पुल पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन शुरू हो जाएगा। म.प्र. हाईवेज परियोजना के विभागीय प्रबंधक अशोक मिश्रा ने बुधवार को बताया कि इस सिलसिले में गुरुवार को इटावा व म. प्र. प्रशासन तथा लोक निर्माण विभाग के लिए पत्र जारी किया जाएगा। 20 जून को पुल के पियर -5 एक्सपेंशन जोड़ में लगभग 25 मिली मीटर के धंसाब का पता चला था। रिपोर्ट के बाद उसी रात भिंड व इटावा जिला प्रशासन की ओर से भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई थी, जबकि हल्के वाहनों कार तिपहिया व दोपहिया वाहनों को निकाले जाने की अनुमति जारी रही। मरम्मत कार्य म. प्र. हाईवेज कंपनी की देखरेख में किया गया। कार्य पूरा होने के बाद अब ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.