नई दिल्ली, नवम्बर 21 -- पटना, मुख्य संवाददाता। चंद दिनों में गोरा होने की चाहत महिलाओं की सेहत पर भारी पड़ रही है। सोशल मीडिया के विज्ञापनों के झांसे में आकर बिना चिकित्सकीय सलाह के गोरापन बढ़ाने वाली क्रीम का इस्तेमाल उन्हें किडनी की बीमारी तक पहुंचा रहा है। पीएमसीएच, आईजीआईएमएस और एम्स पटना के नेफ्रोलॉजी विभागों की ओपीडी में हर महीने ऐसी आठ से दस महिला मरीज पहुंच रही हैं, जिन्हें क्रीम के इस्तेमाल के बाद किडनी संबंधी परेशानी हुई है। जांच के दौरान इन मरीजों ने बताया कि उन्होंने ऑनलाइन खरीदारी की साइटों से क्रीम मंगाकर इस्तेमाल की थी। पिछले दो वर्षों में ऐसे मामलों में बढ़ोतरी हुई है। पीएमसीएच के नेफ्रोलॉजी विभाग के डॉ. गोपाल प्रसाद ने बताया कि हर महीने ऐसी महिला मरीज सामने आ रही हैं। इनमें शादी के उद्देश्य से गोरा दिखने की चाहत रखने वाली...