लखनऊ, जून 10 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी में जल्द पांच नए कौशल विकास केंद्र खोले जाएंगे। युवाओं को अधिक से अधिक कौशल की ट्रेनिंग देने के लिए केंद्रों की संख्या में इजाफा किया जा रहा है। वहीं उद्योग आधारित ट्रेनिंग प्रोग्राम को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है। सभी जिलों में स्किल मैपिंग का काम जल्द शुरू किया जाएगा। वहीं युवाओं को आधुनिक तकनीक की प्रशिक्षण दिए जाने की व्यवस्था किए जाने का आदेश व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग की ओर से सभी जिलों को दिए गए हैं। न्यू इज कोर्सेज को शुरू किया जाएगा और विद्यार्थियों को बेहतर ढंग से प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...