मुरादाबाद, जनवरी 7 -- मुरादाबाद। मुरादाबाद जागरूक समाज ने नगर निगम की साइट बंद होने पर नाराजगी व्यक्त की है। बैठक में अध्यक्ष अतुल जौहरी ने बताया कि पिछले लगभग डेढ़ माह से यह साइट बंद चल रही है। जिससे मृत्यु एवं जन्म प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं। अब तक तीन हजार से अधिक आवेदन लंबित हैं। वक्ताओं ने नगर आयुक्त से जल्द ही इस साइड का शुरू कराने की मांग की है। अध्यक्षता अतुल जौहरी ने व संचालन राजेंद्र वर्मा ने किया। सुनील झा, प्रदीप शर्मा, मनोज गुप्ता, राधे श्याम आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...