बलिया, मार्च 23 -- बलिया। छात्रवृत्ति समेत अन्य समस्याओं को लेकर सोमवार को जिले भर के छात्र मुख्य विकास अधिकारी से मिले और आवेदन सौंपा। सीडीओ ने छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और छात्रवृत्ति आवेदन की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। बताया कि तकनीकि बाधाओं के चलते विलम्ब हुआ है। भरोसा दिया कि जल्द ही छात्रों के खाते में छात्रवृत्ति की धनराशि पहुंच जायेगी। यहां से सभी आवेदन शासन को भेजा जा चुका है। सीडीओ को छात्रों को अपने अपने खातों का केवाईसी और इनपीसी आई करवा लेने को कहा ताकि शासन से पैसा आने में किसी प्रकार की दिक्कत न होने पाए। सीडीओ ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि छात्रों के आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण करें, उन्होंने आश्वासन दिया कि जिन छात्रों के दस्तावेज पूर्ण हैं और जो पात्र हैं, उनकी छात्रवृत्...