नई दिल्ली, मार्च 30 -- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा कि अगर ईरान के साथ जल्द कोई समझौता नहीं हुआ तो यूएस तेहरान की एनर्जी फैसिलिटी को नष्ट कर देगा। उन्होंने खासतौर पर खर्ग द्वीप, बिजली उत्पादन संयंत्रों, तेल कुओं और डेसालिनेशन प्लांटों को पूरी तरह से उड़ा देने की धमकी दी। यह चेतावनी होर्मुज स्ट्रेट को तुरंत व्यापार के लिए खोलने की मांग के साथ जुड़ी है। यह भी पढ़ें- अमेरिकी विमानों के लिए स्पेन ने बंद किया अपना हवाई क्षेत्र, ट्रंप की टेंशन बढ़ी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अमेरिका एक नए और अधिक तर्कसंगत ईरानी शासन के साथ गंभीर चर्चा कर रहा है, लेकिन अगर डील नहीं बनी तो पुराने शासन के 47 साल के आतंक के बदले में यह कार्रवाई होगी। उन्होंने सैनिकों की मौत का हवाला देते हुए इसे बदला बताया। ट्...