मुजफ्फरपुर, जुलाई 2 -- मुजफ्फरपुर। राज्य के मेडिकल कॉलेजों में जल्द एक्सपायरी होने वाली दवाएं भेजी जाएंगी। इसका निर्देश स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया है। विभाग का कहना है कि शॉर्ट एक्सपायरी दवाओं की खपत मेडिकल कॉलेजों में जल्दी होगी, इसलिए उन्हें वहां भेजा जाये। अगर किसी जिले में मेडिकल कॉलेज नहीं है तो वह दूसरे जिले के मेडिकल कॉलेज में अपने यहां की दवाएं भेजेगा। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने शॉर्ट एक्सपायरी दवाओं की सूची भी सभी विभागों को भेज दी है। उधर, मॉडल अस्पताल में बुधवार को एंटी रैबीज का इंजेक्शन एक दिन के बाद आने पर मरीजों की लंबी कतार लग गई। कई मरीज जल्दी सूई देने के लिए हंगामा करने लगे। रजिस्ट्रेशन काउंटर पर देर से नंबर आने के बाद मरीज एंटी रैबीज की सूई जल्दी लेना चाहते थे। कई मरीज समझाने के बाद वह शांत हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...