नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) जल्द अपनी नई इलेक्ट्रिक कार ला सकती है। इस अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार का कोडनेम YMC है। यह एक एमपीवी होगी। इसे कई दिनों से टेस्ट किया जा रहा है। टेस्टिंग के दौरान इसकी तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं। माना जा रहा है कि इसे खास तौर पर इंडियन मार्केट को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसकी रेंज 515 किलोमीटर तक हो सकती है। आइए डीटेल में जानl हैं इस कार के बारे में।किआ कैरेंस क्लैविस ईवी से होगा मुकाबला मारुति सुजुकी YMC की टक्कर किआ कैरेंस क्लैविस ईवी से हो सकती है। कैरेंस क्लैविस ईवी फिलहाल 42kWh और 51.4kWh बैटरी पैक के साथ उपलब्ध है। इसकी ARAI रेंज 404km से 490km तक है। यह 6 और 7-सीटर दोनों कॉन्फिगरेशन में आती है। स्पाई फोटोज के मुताबिक, YMC का डिजाइन काफी हद तक मारुत...