नई दिल्ली, मार्च 10 -- नई 2026 Mahindra Thar Roxx जल्द सड़कों पर दिख सकती है। कंपनी नई रॉक्स पर कुछ दिनों से काम कर रही है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह नए इंजन के साथ मार्केट में एंट्री कर सकती है। कंपनी की तरफ से अभी इसके लॉन्च टाइम फ्रेम के बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। इसी बीच अपकमिंग 2026 थार रॉक्स के टेस्ट म्यूल को रोड पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। रशलेन ने नई रॉक्स के स्पाई फोटो को शेयर किया है। रिपोर्ट के अनुसार कंपनी नई रॉक्स को 1.5 लीटर टर्बो डीजल इंजन के साथ लॉन्च कर सकती है। आइए जानते हैं डीटेल।जल्द आ सकती है थार रॉक्स 1.5D लॉन्च के समय महिंद्रा ने थार रॉक्स के साथ केवल दो इंजन ऑप्शन दिया था। एक 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और एक 2.2 लीटर टर्बो डीजल। ये दोनों इंजन थार (3-डोर मॉडल) में भी उपलब्ध थे। हालांकि, थार में...