नई दिल्ली, नवम्बर 12 -- भारत में MPV सेगमेंट की कारों की जबरदस्त मांग है। ज्यादा स्पेस, कंफर्टेबल सीटिंग और फैमिली के लिए बेहतर प्रैक्टिकैलिटी के कारण इन गाड़ियों की मांग बनी रहती है। मारुति सुजुकी और टोयोटा इस सेगमेंट की मेन कंपनियों में शामिल हैं। अब दोनों कंपनियां 6 नई और अपडेटेड MPVs लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं। इनमें इलेक्ट्रिक MPVs से लेकर मौजूदा मॉडल्स के फेसलिफ्ट शामिल हैं। आइए इन सभी अपकमिंग गाड़ियों के बारे में जानते हैं। Maruti Suzuki Invicto Facelift टोयोटा इसी महीने इनोवा हाइक्रॉस का फेसलिफ्ट लॉन्च करने वाली है। मारुति सुजुकी इन्विक्टो इसी MPV पर बेस्ड है, इसलिए इसे भी 2027 की दूसरी छमाही में अपडेट मिलने की उम्मीद है। मौजूदा मॉडल की तरह इसकी लंबाई 4,755 mm और व्हीलबेस 2,850 mm रह सकता है। हालांकि, इसमें नई ग्रिल, अपडेटेड ...