नई दिल्ली, अक्टूबर 3 -- भारत में हाइब्रिड कारों का क्रेज धीरे-धीरे बढ़ रहा है। गुड न्यूज यह है कि अब हाइब्रिड का मजा लेने के लिए सिर्फ टोयोटा हाइराइडर, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा और इनविक्टो जैसी बड़ी और महंगी कारों तक सीमित नहीं रहना होगा। कई कार कंपनियां अब कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में भी हाइब्रिड टेक्नोलॉजी लाने की तैयारी कर रही हैं। आने वाले समय में इस सेगमेंट में कई हाइब्रिड मॉडल देखने को मिल सकते हैं। इनमें कुछ मॉडल कन्फर्म हो चुके हैं, जबकि कुछ के बारे में अभी रिपोर्ट्स ही आई हैं। आइए जानते हैं इन अपकमिंग हाइब्रिड गाड़ियों के बारे में।मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स हाइब्रिड मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स कंपनी की खुद की स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी पाने वाली पहली सब-4 मीटर एसयूवी बन सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इस सिस्टम की टेस्टिंग कर...