नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- HMD को ज्यादातर लोग मोबाइल फोन बनाने वाली कंपनी के तौर पर जानते हैं। कंपनी सस्ते स्मार्टफोन और फीचर फोन के लिए पहचानी जाने वाली कंपनी HMD अब सिर्फ मोबाइल फोन तक सीमित नहीं रहना चाहती है। कंपनी जल्द कई स्मार्ट गैजेट्स की दुनिया में भी कदम रखने की तैयारी कर रही है। गैजेट 360 की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी साल 2027 में कई नए प्रोडक्ट लॉन्च कर सकती है। इनमें पोर्टेबल पंखे, पॉकेट Wi-Fi डिवाइस, वायरलेस ईयरबड्स, स्मार्टवॉच और पावर बैंक जैसे गैजेट्स शामिल हो सकते हैं। इतना ही नहीं, कंपनी स्मार्ट प्लग और डेटा केबल जैसे छोटे इलेक्ट्रॉनिक एक्सेसरीज भी बाजार में उतार सकती है। Gadgets 360 की रिपोर्ट के मुताबिक, टिप्स्टर HMD_MEME'S (@smashx_60) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दावा किया है कि HMD साल 2027 से अपने नए गैजेट्स की रेंज ...