गोंडा, मार्च 9 -- गोंडा, संवाददाता। मौसम का मिजाज बदलने लगा है। ऐसे में यात्रियों को रोडवेज की साधारण बस से सफर करने मे दिक्कत हो रही है। ऐसे में यात्रियों की तरफ से लंबी दूरी की यात्रा के लिए एसी बसों की मांग बढ़ने लगी है। रोडवेज के पास एसी बसों की संख्या भी पर्याप्त है। जिनके संचालन से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को आसानी हो जाएगी। देवीपाटन मंडल को 16 एसी बसों का तोहफा मिला था। इनमें 10 एसी बसें रुपईडीहा डिपो और चार एसी बसें बहराइच को दी गई थी। प्रबंधकों ने गोंडा और बलरामपुर को एक-एक एसी बस मुहैया कराई। इनका सही से संचालन नहीं हो सका। रुपईडीहा की अधिकतर बसों को लखनऊ, कानपुर के अलावा हल्द्वानी से जोड़कर चलाया जा रहा था। जबकि गोंडा को मिली बस कैसरबाग के रास्ते संचालित किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि 16 एसी बसों में रोडवेज क...